
Lucknow की मस्जिदों में गूंजे अमन के पैगाम… कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज
Alvida Juma Namaz: राजधानी लखनऊ में रमजान 2026 के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न हो गई। इस मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं।
अलविदा जुमा के अवसर पर प्रशासन और लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
प्रमुख मस्जिदों में अदा की गई नमाज
लखनऊ की प्रमुख मस्जिदों में से बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद और जामा मस्जिद ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। इन मस्जिदों में दोपहर 12:45 बजे से 1:30 बजे के बीच अलग-अलग समय पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।
यह भी पढ़ें…
UP में गोहत्या पर Yogi सरकार का बड़ा एक्शन… NSA और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
विशेष नमाज को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया था। बड़े इमामबाड़े में बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी।
इसके साथ ही कई स्थानों पर यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया, ताकि नमाज के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें…
दारोगा भर्ती परीक्षा से पहले सक्रिय सॉल्वर गैंग… टेलीग्राम पर बिक रहा ‘पेपर’!
पुलिस ने जारी किए थे दिशानिर्देश
नमाज से पहले लखनऊ पुलिस ने नमाजियों से अपील की थी कि वे प्रशासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। लोगों से शांति और भाईचारे के साथ नमाज अदा करने का आग्रह किया गया था।
अलविदा जुमा की नमाज के दौरान पूरे शहर में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला और प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच यह धार्मिक आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ।
यह भी पढ़ें…





