Shraddha Kapoor बनने राहुल मोदी की दुल्हनिया? आंटी तेजस्विनी ने किया रिएक्ट…

Bollywood: Shraddha Kapoor और राहुल मोदी दोनों के ही काफी समय से रिलेशन की खबरें आ रही हैं। हालांकि कुछ दिनों से दोनों के शादी की अफवाह काफी आ रही हैं जिस पर श्रद्धा की मौसी तेजस्विनी ने जानें क्या कहा।

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन श्रद्धा कपूर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. लंबे समय से श्रद्धा का नाम राइटर राहुल मोदी संग जुड़ रहा है. दोनों अपनी शादी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फैंस को भी श्रद्धा को दुल्हन के जोड़े में देखने का इंतजार है. अब श्रद्धा की शादी पर उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने चुप्पी तोड़ी है.अब श्रद्धा की शादी की अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी ने जानें क्या कहा।

श्रद्धा की शादी की खबरों पर आंटी ने किया रिएक्ट

Free Press Journal से बातचीत में श्रद्धा की शादी की खबरों पर तेजस्विनी कोल्हापुरे ने कहा, ‘सच में, मुझे इसके बारे में नहीं पता है. मुझे आईडिया नहीं.’ तेजस्विनी ने श्रद्धा के इंडस्ट्री में फैमिली लेगेसी को बढ़ाने को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘ये बहुत लवली फीलिंग है. मुझे लगता है कि सभी ने एड किया है. पद्मिनी कोल्हापुरे पहली थीं. जो पद्मिनी ने स्टारडम देखा है वो एरा अलग था. आप उसे इससे  कम्पेयर नहीं कर सकते जो अभी का समय है. और श्रद्धा इसे आगे लेकर गई हैं. हम बहुत खुश हैं जिस तरह से फैमिली का नाम आगे बढ़ाया गया है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) 

 

श्रद्धा और राहुल की बात करें तो दोनों के 2024 से साथ में होने की कबरें हैं. उन्हें कैजुअल्स आउटिंग और डिनर्स डेट्स पर स्पॉट किया गया. इन खबरों पर सबसे पहले तब नोटिस किया गया जब वो दोनों डिनर डेट पर गए थे और उन्हें साथ में फोटो खिंचवाते हुए देखा गया था. इसके बाद वो बार-बार नजर आते रहे.

ये भी पढ़े- Ranveer Singh की धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड का डंडा, खूनखराबे पर चली कैंची…

इन फिल्मों में दिखीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के काम की बात करें तो उन्होंने 2010 में एक्टिंग डेब्यू किया था. वो फिल्म तीन पत्ती में दिखी थीं. इसके बाद वो लव का द एंड में नजर आईं. श्रद्धा को सबसे ज्यादा फेम फिल्म आशिकी 2 से मिला. इसके बाद उन्होंने गोरी तेरे प्यार में, एक विलेन, हैदर, उंगली, बागी, ए फ्लाइंग जट, रॉक ऑन 2, ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, बागी 3, भेड़िया, छिछोरे, तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्में की. पिछली बार वो फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थीं. ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. अब वो फिल्म ईथा में दिखेंगी. फिल्म की शूटिंग चल रही है.

ये भी पढ़े- LPG गैस की किल्लत पर बोले Akshay Kumar, बताया कैसे घर में पत्नी कर रहीं मैनेज?

Back to top button