फर्जी IAS दूल्हा: 25 शादियां, 15 लाख ठगी… गोरखपुर में बड़ा खुलासा!

Gorakhpur News: खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाला युवक 25 शादियां कर लाखों रुपये ठग चुका है। उसके खिलाफ इटावा के एकदिल थाने में पहले से दो युवतियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में आईएएस बनकर युवक ने शादी रचाई और दहेज के 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. शादी में लड़की के परिवार ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़ित परिवार के लोग जब हकीकत जानने उसके गांव पहुंचे, तो वहां लोगों ने फर्जीवाड़े के प्रमाण दिए गए और आरोपी द्वारा धोखे से 25 शादियां किए जाने की जानकारी दी। परिजन बेटी को वापस ले आए, लेकिन आरोपित फरार है। शादी में 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होने के बाद से परिवार सदमे में है। धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और जालसाजी का केस दर्जकर पुलिस खुद को IAS बताने वाले की तलाश में जुटी है।

फर्जी दूल्हे की खुल गई पोल

शादी 11 मार्च 2026 को नंदा नगर इलाके के एक मैरिज हॉल में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी की रस्म अदा की गई , दोनों पक्ष के लोग खुश थे। लेकिन जब दुल्हन की विदाई हो गई उसके बाद सच्चाई सामने आई कि दूल्हा कोई IAS नहीं था। रोती रोती नई नवेली दुल्गन ने अपने परिवार को बताया कि उसका पति धोखेबाज और फर्जी है। पैसों के लालच में उसने शादी की थी और अब वह उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। परिवार को यह खबर सुनते ही सांप सूंघ गया, उन्होंने तुरंत गोरखपुर कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप में दुल्हन के साथ छेड़छाड़ की भी बात कही गई है।

धूमधाम से हुई शादी, खर्च हुए लाखों

11 मार्च 2026 को नंदा नगर स्थित एक मैरिज लॉन में यह शादी पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुई. बारातियों के ठहरने के लिए मोहद्दीपुर के एक होटल में विशेष इंतजाम किए गए. दुल्हन के पिता के अनुसार, इस शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए. हर छोटी-बड़ी व्यवस्था का ध्यान रखा गया, ताकि कोई कमी न रह जाए. उस दिन परिवार के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी.

शादी के अगले दिन, 12 मार्च को बेटी की विदाई हुई. परिवार ने बेटी को नए जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदा किया. लेकिन कुछ ही घंटों में एक ऐसा फोन आया, जिसने सब कुछ बदल दिया. बताया जाता है कि शादी में शामिल एक व्यक्ति ने दुल्हन को बताया कि उसका पति कोई आईएएस अधिकारी नहीं है. यह जानकारी मिलते ही दुल्हन के होश उड़ गए. उसने तुरंत अपने परिवार को फोन कर पूरी बात बताई.

थाने पहुंची दुल्हन और उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ऐसा कोई गैंग तो नहीं, जो पैसों के लिए लोगों को फंसाता हो।

Back to top button