
Air Canada Flight Accident: न्यूयॉर्क में लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकराया प्लेन; कई घायल
Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और एक वाहन की टक्कर हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर भयान विमान हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मास कैजुअल्टी घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के व्यस्ततम ला गार्डिया हवाई अड्डे (LGA) पर एक बड़ा विमान एक फायर ट्र्क से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में भारी संख्या में हताहतों की आशंका है।
ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग को भी रोका
हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है. इस हवाई अड्डे से टेक ऑफ के साथ-साथ लैंडिंग को भी रोक दिया गया है. हादसे के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं.
#BreakingNews
न्यूयॉर्क के LaGuardia Airport पर दिल दहलाने वाला हादसा✈️🚨
• रन-वे पर Air Canada aircraft की टक्कर अग्निशमन वाहन से, उड़े परखच्चे
• मास कैजुअल्टी घोषित , मौके पर अफरा-तफरी
• राहत-बचाव कार्य जारी, हादसे के कारणों की जांच शुरू#NewYork #AirAccident #BreakingNews… pic.twitter.com/fVn2Y3M1kS— Live New India (@livenewindia01) March 23, 2026
एयर कनाडा ने भी जारी किया विमान
हादसे के बाद एयर कनाडा ने बयान जारी कर कहा है कि वह स्थिति की निगरानी कर रही है और प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। यह घटना फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इमरजेंसी सर्विसेज ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
कितने यात्री थे विमान में सवार?
बताया जा रहा है कि यह एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान था, जिसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह न्यूयॉर्क के रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस भयानक दुर्घटना के बाद विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हवाई अड्डा पूरी तरह बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानें JFK हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट की जा रही हैं।
जब एयरपोर्ट पर आपस में टकरा गए थे दो विमान
इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था. टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे. एक विमान का पंख दूसरे के कॉकपिट से जा टकराया था. वहीं अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को ले जा रहा विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में घुस गया था.
ला गार्डिया एयरपोर्ट पायलटों के लिए काफी चुनौतीभरा रहा है. यह एयरपोर्ट पानी से घिरा है और रनवे भी छोटा है. इसकी वजह से लैडिंग और टेकऑफ में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है.





