शंकराचार्य केस में पाकिस्तान की एंट्री! आशुतोष ब्रह्मचारी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Ashutosh Brahmachari Death Threat: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Ashutosh Brahmachari Death Threat: उत्तर प्रदेश के शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (मथुरा) के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है। पुलिस जांच में वह मोबाइल नंबर पाकिस्तान का पाया गया है, जिससे यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय साजिश और सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट जाने पर मिली धमकी

पूरा मामला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े एक कानूनी विवाद से शुरू हुआ है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। आशुतोष महाराज के अनुसार, जैसे ही उन्होंने 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पैरवी तेज की, उन्हें डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया।

धमकी भरे कॉल के कोड का खुलासा

शामली के कांधला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (मथुरा) के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि यह धमकी भरा कॉल पाकिस्तान के कोड (+92) वाले नंबर से आया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

सुरक्षा की मांग और कानूनी रुख

आशुतोष ब्रह्मचारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अपनी और अपने सहयोगियों की जान को गंभीर खतरा बताते हुए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे धर्म और न्याय की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल, थाना कांधला पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और महाराज के आवास के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी इस कॉल के मूल स्रोत और किसी संभावित स्थानीय कनेक्शन की तलाश में जुट गई हैं।

Back to top button