Air India Express: दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग…

Air India Express Lucknow Airport: लैंडिंग के बाद से विमान 15 घंटे से अधिक समय तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा है, जहां सुरक्षा और तकनीकी टीमें उसकी गहन जांच कर रही हैं. फिलहाल धुएं के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Air India Express Lucknow Airport: बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को हड़कंप मच गया। विमान के केबिन में अचानक धुआं उठने के बाद पायलट ने तुरंत एटीसी को सूचना दी और लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान को शाम 5:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. फ्लाइट में कुल 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से सभी सुरक्षित हैं.

क्या हुआ था फ्लाइट में

सूत्रों के मुताबिक, विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी केबिन में धुआं महसूस हुआ. स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी कॉल किया और लखनऊ में लैंडिंग की अनुमति मांगी. घटना के दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, क्योंकि ऑक्सीजन मास्क अपने आप नीचे गिर गए थे. हालांकि, पायलट और क्रू की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया.

एटीसी से अनुमति मिलने के बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। रनवे पर पहले से ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया था ताकि किसी भी संभावित जोखिम से निपटा जा सके।

ये भी पढ़े- संघर्ष से सफलता तक: लखनऊ की अनामिका बाजपेई ने UPPCS में मारी बाज़ी

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

केबिन में धुआं दिखाई देने के बाद विमान में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को शांत रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा। पायलट ने सुरक्षित तरीके से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़े- Summer Vacation में राहत… लखनऊ से पहाड़ी रूटों पर दौड़ेंगी 57 अतिरिक्त ट्रेनें

तकनीकी जांच शुरू

लैंडिंग के बाद इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एवियोनिक सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से धुआं उठने की आशंका जताई जा रही है। विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है और यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

हाल के दिनों में बढ़े ऐसे मामले

हाल ही में एक अन्य मामले में भी दिल्ली जा रही फ्लाइट में संदिग्ध धुआं मिलने पर मिड-एयर मेडे कॉल जारी की गई थी और विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया था। इस दौरान ऑक्सीजन मास्क भी तैनात करने पड़े थे और यात्रियों में घबराहट फैल गई थी।

ये भी पढ़े- UP में छात्रों को बड़ी राहत… योगी सरकार ने भेजे 3350 करोड़ रुपये

एयरपोर्ट पर कुछ देर रही हलचल

इमरजेंसी लैंडिंग के कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल रही। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और विमान की तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू की। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

(यह खबर अपडेट की जा सकती है, जैसे-जैसे आधिकारिक बयान सामने आएंगे)

Back to top button