Lucknow News: आशियाना में दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में 13 वर्षीय किशोरी को निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बारिश से बचने रुकी किशोरी के हाथ-पैर बांधकर आरोपी ने दरिंदगी की।

Lucknow News: नवाबों के शहर लखनऊ में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। आशियाना थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार रात, यह मासूम एक निर्माणाधीन मकान में बेसुध हालत में मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह बुरी तरह बदहवास थी। पीड़ित किशोरी का परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। उसके पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। मंगलवार रात मां की तबीयत खराब होने के कारण किशोरी काम पर गई थी।

बारिश से बचने रुकी, बन गई शिकार

मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली यह किशोरी अपने परिवार के साथ आशियाना में किराए के मकान में रहती है। उसके पिता राजमिस्त्री हैं और माँ घरों में काम करती हैं। भाई के मुताबिक, माँ की तबीयत खराब होने के कारण, मंगलवार शाम को बहन उनकी जगह काम करने गई थी। लौटते समय अचानक आई तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई।

मुंह में कपड़ा ठूंसा और की मारपीट

इसी दौरान, एक 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी अपने चार दोस्तों के साथ वहां पहुँच गया। आरोपियों ने किशोरी को अकेला देखकर दबोच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर दरिंदों ने मासूम मासूम को बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ रेप किया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परेशान परिजन उसकी तलाश में निकले।

शोर पर अर्धनग्न छोड़कर भागे

खोजबीन करते हुए जब परिजन निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे और आवाज दी तो अंदर हलचल मच गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर भागने लगे। अंदर जाने पर परिजनों ने देखा कि किशोरी अर्धनग्न और बदहवास हालत में पड़ी थी। लोगों ने उसके हाथ-पैर खोले और मुंह से कपड़ा निकाला।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने पीड़ित किशोरी को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर 17 वर्षीय मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि वारदात के समय बाकी लड़कों की क्या भूमिका थी।

Back to top button