
Lucknow News: फॉलोवर्स बढ़ाने की सनक में हादसा, फांसी की एक्टिंग में गई जान
Lucknow News: सीतापुर रोड के अजीज नगर में 18 वर्षीय मोहम्मद जाकिर की रील बनाते समय दुखद मौत हो गई। कमरे में लुंगी से फंदा बनाकर रील बनाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका गला फंदे में फंस गया।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह एक 19 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। जाकिर अपने पिता मोहम्मद रफीक के साथ कबाड़ का काम करता था। वह इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से वीडियो और रीलें बनाता था। परिवार का आरोप है कि वायरल होने की चाहत में उसने यह खतरनाक स्टंट आजमाया, जिसकी भारी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
बैंलेंस बिगड़ा और हो गया हादसा
5 अप्रैल, रविवार को वह घर में कमरा बंद करके फांसी लगाने की रील बना रहा था। परिजनों ने बताया कि जाकिर अपने कमरे में अकेला था. उसने फांसी का दृश्य दिखाने वाली रील बनाने की कोशिश की. उसने तख्त पर स्टूल रखा, चादर से फंदा बनाया और एक सिरा पंखे से बांधकर दूसरे सिरे को अपने गले में डाल लिया. जैसे ही वह फंदे में खड़ा हुआ, संतुलन बिगड़ गया. स्टूल गिर पड़ा और फंदा उसके गले में कस गया.
परिजनों ने तुरंत जाकिर को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया. लेकिन तीन दिन तक चले इलाज के बावजूद युवक नहीं बच सका. बुधवार को उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़े- Lucknow News: आशियाना में दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
रील बनाने की थी सनक
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया की होड़ में जानलेवा स्टंट करने लगी है. कई बार ऐसे वीडियो बनाते समय युवक-युवतियां अपनी जान गंवा चुके हैं, फिर भी सबक नहीं लिया जा रहा है.
पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या नहीं, बल्कि रील बनाने के दौरान हुआ हादसा प्रतीत होता है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
ये भी पढ़े- मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, 44 अवैध निर्माण सील…





