UP News: ग्रामीणों की गलती बनी काल! 25 गिद्धों की मौत से मचा हड़कंप…

Lakhimpur Kheri Vultures: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक साथ 25 गिद्धों की मौत हो गई। मरे हुए कुत्ते को खाने वाले गिद्धों के पूरे झुंड को भी खत्म कर दिया।

Lakhimpur Kheri Vultures: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कुत्ते को जहर देने के बाद उसके शव को खाने से 25 गिद्धों की मौत हो गई। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बकरियों को बचाने के लिए कुत्तों को दिए गए जहरीले चावल ने न केवल शिकारी कुत्ते की जान ली, बल्कि उस मरे हुए कुत्ते को खाने वाले गिद्धों के पूरे झुंड को भी खत्म कर दिया

बकरियों को बचाने की सनक ने ली जान

जानकारी के मुताबिक, गांव में एक कुत्ते ने कुछ बकरियों पर हमला कर दिया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने कुत्ते को मारने के लिए खाने में कीटनाशक मिला दिया। जहर खाने के बाद कुत्ता मर गया और उसका शव खुले खेत में ही फेंक दिया गया।

कुछ ही देर बाद गिद्धों का झुंड उस शव पर पहुंच गया। जहरीला मांस खाने के बाद गिद्धों की हालत बिगड़ने लगी और वे मौके पर ही गिरने लगे। देखते ही देखते 25 गिद्धों की मौत हो गई, जबकि कुछ गिद्ध तड़पते हुए भी पाए गए।

सेकेंडरी पॉयजनिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में इसे “सेकेंडरी पॉयजनिंग” का मामला माना जा रहा है। यानी पहले कुत्ते को जहर दिया गया और फिर उसी जहरीले शव को खाने से गिद्धों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े-  Lucknow News: फर्जी ट्रेनिंग, नकली जॉइनिंग…, NGO में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा

सूचना मिलते ही पहुंचा वन विभाग

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में गिद्धों को मृत देखा तो वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सभी मृत गिद्धों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

ये भी पढ़े- UP News: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करना MBBS छात्रों को पड़ा भारी, 11 स्टूडेंट सस्पेंड

पर्यावरण के लिए खतरनाक संकेत

गिद्धों की यह मौत पर्यावरण के लिए किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है. गिद्ध पहले से ही लुप्तप्राय श्रेणी में हैं और सरकार टाइगर रिजर्व के पास सेंचुरी बनाकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है. ऐसे में एक ही स्थान पर 25 गिद्धों का मरना संरक्षण प्रयासों को बड़ा झटका है.

फिलहाल, 5 गंभीर रूप से बीमार गिद्धों को बचाने की कोशिश की जा रही है. वन विभाग इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी देख रहा है।

ये भी पढ़े-  Lucknow News: फॉलोवर्स बढ़ाने की सनक में हादसा, फांसी की एक्टिंग में गई जान

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जानवर को जहर देने या शव खुले में छोड़ने से बचें। ऐसा करने से वन्यजीवों की जान को खतरा हो सकता है और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Back to top button