Lucknow News: अलीगंज में दर्दनाक हादसा, दीवार बनी काल, 6 महीने के बच्चे ने तोड़ा दम

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज में जर्जर मंदिर की दीवार गिरने से मलबे में दबे छह माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक फैल गया।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर की दीवार गिरने से 6 महीने का बच्चा जिसका नाम रूपलाल था घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। जहां बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता गजोधर व माता संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के बाबा मेवालाल ने अपना दर्द बयां किया।

मलबे में दबा मासूम, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू

अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर के सामने सड़क चौड़ीकरण को लेकर तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान मंदिर की दीवार गिरने से तीन महीने का रूपलाल चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन भारी मलबे के कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। करीब 50-60 लोगों ने मिलकर मलबा हटाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला जा सका।

ये भी पढ़े- Lucknow News: फर्जी ट्रेनिंग, नकली जॉइनिंग, NGO में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा…

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद मान सिंह यादव मौजूद रहे।बच्चे के बाबा मेवालाल ने कहा कि बच्चा घर में सो रहा था तभी दीवार गिरने से इसकी चपेट में आ गया। प्रशासन की तरफ से मदद का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: फॉलोवर्स बढ़ाने की सनक में हादसा, फांसी की एक्टिंग में गई जान

Back to top button