
UP News: IPL सट्टेबाजी के नेटवर्क का भंडाफोड़, BJP नेता सहित 6 गिरफ्तार
UP News: मथुरा पुलिस ने शिव धाम कॉलोनी में आईपीएल सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क पर छापा मारा। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक भाजपा नेता भी शामिल है।
UP News: यूपी के मथुरा में थाना सदर बाजार पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवधाम कॉलोनी, में छापेमारी करते हुए आईपीएल की सट्टेबाजी करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, कैल्कुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, तीन नोटबुक (सट्टा डायरी), दो पैन, चेकबुक के अलावा एक लाख 63 हजार 530 रुपये नकद बरामद किये हैं।
BJP नेता समेत 6 गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में औरंगाबाद के मेवाती मुहल्ला निवासी आदिल और रिजवान, गोविंद नगर अन्नपूर्णा धाम कालोनी निवासी किशोर, सदर के रेजिमेंटल बाजार निवासी मुकेश कुमार, आढ़त बाजार निवासी बांके बिहारी शर्मा और फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर निवासी बाबी शामिल हैं।
ये भी पढ़े- Lucknow News: अलीगंज में दर्दनाक हादसा, दीवार बनी काल, 6 महीने के बच्चे ने तोड़ा दम
पकड़े गए लोगों में एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है, जिससे मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टेबाजी का यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
ये भी पढ़े- UP News: ग्रामीणों की गलती बनी काल! 25 गिद्धों की मौत से मचा हड़कंप…
बरामद मोबाइल और लैपटाप की जांच के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरि शंकर राजू यादव ने बताया कि बांके बिहारी सदर मंडल के उपाध्यक्ष हैं। आइपीएल सट्टे के करवाई में उनके पकड़े जाने की सूचना मिली है।
ये भी पढ़े- Lucknow News: फर्जी ट्रेनिंग, नकली जॉइनिंग, NGO में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा…





