
UP News: शामली जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Shamli Hospital News: शामली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शामली के जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती न करने पर महिला ने बाहर अस्पताल के परिसर में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
Shamli Hospital News: शामली: उत्तर प्रदेश के Shamli से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में कथित लापरवाही के चलते एक गर्भवती महिला को भर्ती से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल के गेट के बाहर ही खुले में बच्चे को जन्म देना पड़ा। मौके पर मौजूद महिलाओं ने चादर डालकर प्रसव कराया।
गर्भवती को भर्ती करने से इनकार
जानकारी के अनुसार बागपत जिले के असारा गांव निवासी उस्मान ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उसकी पत्नी कौशर को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह पहले उसे कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, जहां हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।
यूपी के शामली जिला अस्पताल ने गर्भवती महिला को भर्ती से इन्कार कर दिया. फिर अस्पताल गेट के बाहर ही डिलीवरी हो गई.
महिलाओं ने मौके पर चादर डालकर खुले में प्रसव कराया. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की है. pic.twitter.com/LqnT16cauP
— Priya singh (@priyarajputlive) April 10, 2026





