
UP Voters List: यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, बढ़ी मतदाताओं की संख्या
UP Final Voters List 2026: उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में अब कुल 13.39 करोड़ वोटर हैं। ऐसे में पिछली सूची से करीब दो करोड़ नाम कम हुए हैं।
UP Final Voters List 2026: चुनाव आयोग ने यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। इससे पहले एसआईआर की लंबी प्रक्रिया चली और इसके बाद यह वोटर लिस्ट आई है। इस फाइनल वोटर लिस्ट में आप अपना नाम तीन तरीकों से खोज सकते हैं। पहला तरीका एपिक नंबर के जरिए तलाशने का है। दूसरे तरीके के तहत आपको अपनी कुछ डिटेल भरनी होगी और तीसरा तरीके में आप अपने मोबाइल नंबर से नाम खोज सकते हैं।
फाइनल लिस्ट में बढ़ी मतदाताओं की संख्या
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूपी में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। फाइनल लिस्ट में 13.39 करोड़ 84 हजार के नाम हैं। उत्तर प्रदेश की सूची में 84 लाख मतदाता बढ़े हैं। प्रदेश में छह करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं।
मतदाता सूची कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि व्यापक स्तर पर सत्यापन, आपत्तियों के निस्तारण और नए पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद इसको तैयार किया गया। प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ मतदाता होने का अनुमान है।
जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़, 30 लाख, 71 हजार 61 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़, नौ लाख, नौ हजार 525 है। वहीं, तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 4 हजार 206 है। प्रदेश में 18 से 19 आयुवर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख, 63 हजार 360 है।
इन जिलों के मतदाताओं की संख्या में भारी बढ़त
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी दी है कि मसौदा मतदाता सूची और अंतिम मतदाता सूची की तुलना में इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा वोटर्स बढ़े हैं-
प्रयागराज- 3,29,421 वोटर्स की वृद्धि
लखनऊ- 2,85,961 वोटर्स की वृद्धि
बरेली- 2,57,920 वोटर्स की वृद्धि
गाजियाबाद- 2,43,666 वोटर्स की वृद्धि
जौनपुर- 2,37,590 वोटर्स की वृद्धि





