
Yuzvendra Chahal की ‘गंदी बात’…, उल्लू TV एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee: ‘गंदी बात’ फेम तान्या चटर्जी ने दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम मैसेज किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया.
Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं. क्रिकेटर ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी को मेसेज कर उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की. युजवेंद्र चहल पर आरोप लगाते हुए तानिया चटर्जी ने कहा कि क्रिकेटर ने उन्हें मेसेज कर क्यूट कहा. एक्ट्रेस ने ये आरोप लगाते हुए पैपराजी के सामने अपने मेसेज भी दिखाए जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है.
चहल ने क्या मैसेज भेजा?
तानिया ने पपराजी से कहा कि युजवेंद्र चहल ने उनका वीडियो देखा और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा ‘क्यूट’। जब पैप्स ने उन्हें मैसेज दिखाने कहा तो उन्होंने कैमरे के सामने शर्माते हुए युजवेंद्र चहल का मैसेज दिखाया। फिर उन्होंने कहा, ‘यार, क्यूट कहना तो आम बात है। मुझे तो बहुत से लोग क्यूट कहते हैं।’
View this post on Instagram
तानिया ने रिप्लाई दिया?
इसके बाद पपराजी ने उनका और यूजवेंद्र चहल के मैसेज का वीडिया बनाया। इस दौरान एक कैमरामैन ने तानिया से पूछा कि क्या उन्होंने युजवेंद्र चहल के इस मैसेज का जवाब दिया था? इस पर तानिया ने कहा, ‘यार, मैंने तो यह मैसेज बहुत देर बाद देखा था।’
चहल की पोल खोल रही है
कमेंट सेक्शन में लोग चहल की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि ये यार, ये क्या हो रहा है? तानिया चटर्जी युजवेंद्र चहल की पोल खोल रही हैं. फिलहाल इस पूरे मामले पर युजवेंद्र चहल की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ये विवाद तेजी से फैल रहा है और फैंस अब क्रिकेटर के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक साधारण मैसेज था या फिर इसे गलत तरीके से पेश किया गया.





