
UP News: जल जीवन मिशन में खुली ‘भ्रष्टाचार’ की पोल, हवा में लटकी पानी की टंकी
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की पोल खुली है, जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई पानी टंकी आंधी बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गई.
Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के तहत बनी एक पानी की टंकी आपूर्ति शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इटवा नगर पंचायत के करहिया पुल के पास विष्णुपुर में स्थित यह टंकी सोमवार को तेज हवा और बारिश के कारण असंतुलित होकर झुक गई। अब इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब टंकी के ऊपरी हिस्से को टूटते देखा, तो गांव में अफरातफरी मच गई।
हवा में लटक रही टंकी
हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा बनाई जा रही इस पेयजल टंकी की कुल लागत 32.41 लाख रुपये बताई जा रही है. डेढ़ लाख लीटर की स्टोरेज क्षमता वाली यह टंकी निर्माणाधीन अवस्था में थी.
कंपनी को जिले में ऐसी करीब 150 टंकियां बनाने का जिम्मा मिला हुआ है. स्थानीय लोगों ने जब टंकी के ऊपरी हिस्से को टूटते देखा, तो गांव में अफरातफरी मच गई, हालांकि मजदूरों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
ये भी पढ़े- Lucknow: ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल आज, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
इंजीनियर ने क्या बताया?
जल जीवन मिशन के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि टंकी का आरसीसी निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था. वर्तमान में कंटेनर में जिंक एलम का काम लेयर दर लेयर चल रहा था. दो लेयर का काम पूरा होने के बाद आज बोल्टिंग की प्रक्रिया जारी थी. करीब 15-16 मीटर की ऊंचाई पर हवा का दबाव इतना अधिक था कि बोल्टिंग पूरी न होने की वजह से ढांचा भार नहीं सह सका. अब इसे दोबारा मानक के अनुसार तैयार कराया जाएगा.
ये भी पढ़े- CM Yogi का बड़ा फैसला, UP में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू; अधिकारियों को झटका
टंकी निर्माण कार्यों को रोकने के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया. मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए अधिशाषी अभियंता ने जिले में चल रहे सभी टंकी निर्माण कार्यों को फिलहाल रोकने के आदेश दिए हैं.
ये भी पढ़े- आंधी-बारिश पर सरकार अलर्ट… 24 घंटे में राहत देने का सीएम योगी का निर्देश





