विजय को CM के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, सोशल मीडिया पर छाया इमोशनल पल

Trisha Krishnan की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में एक्ट्रेस विजय को सीएम को रूप में शपथ लेते हुए देखकर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं.

Trisha Krishnan: विजय के मुख्यमंत्री बनने का पल जितना ऐतिहासिक था, उतना ही भावुक भी दिखाई दिया. शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद तृषा कृष्णन पूरे समय शांत मुस्कान के साथ नजर आईं, लेकिन जैसे-जैसे मंच से शब्द गूंजते गए, कैमरों ने उनकी आंखों में बदलते भाव कैद कर लिए. उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन इंटरनेट ने उनकी हर तस्वीर और हर इशारे में कहानी ढूंढनी शुरू कर दी.

नीली साड़ी में पहुंचीं तृषा
समारोह में शिरकत करने के लिए तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंची थीं. नीली साड़ी में बेहद शालीन नजर आ रही तृषा के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह था. कार्यक्रम स्थल के बाहर जब पत्रकारों ने उनसे बात की और आज के दिन को तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन बताया. उन्होंने बस इतना कहा, ‘जी हां, मैं बहुत उत्साहित हूं और फिर वे स्टेडियम के अंदर चली गई.

Trisha Krishnan, Trisha Krishnan First Post after Vijay Takes Oath As Tamil Nadu CM, Vijay oath-taking ceremony, Trisha Krishnan said Love Is Always Louder, Trisha Krishnan post on love, तृषा कृष्णन, विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तृषा कृष्णन की पहली पोस्ट, विजय शपथ ग्रहण समारोह, तृषा कृष्णन ने कहा कि प्यार हमेशा जोर से होता है, तृषा कृष्णन ने प्यार पर पोस्ट किया

 

विजय ने सीएम के रूप में अपने पहले भाषण में क्या कहा?
मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में विजय ने तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया और शासन के एक “नए युग” का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को एक नई सरकार दें, यह एक नई शुरुआत है, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत है.

Trisha Krishnan, Trisha Krishnan First Post after Vijay Takes Oath As Tamil Nadu CM, Vijay oath-taking ceremony, Trisha Krishnan said Love Is Always Louder, Trisha Krishnan post on love, तृषा कृष्णन, विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तृषा कृष्णन की पहली पोस्ट, विजय शपथ ग्रहण समारोह, तृषा कृष्णन ने कहा कि प्यार हमेशा जोर से होता है, तृषा कृष्णन ने प्यार पर पोस्ट किया

” वादों में पारदर्शिता और संयम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “मैं कोई दिव्य दूत या पैगंबर नहीं हूं. मैं एक साधारण इंसान हूं जो सामान्य जीवन जी रहा है. मैं आपको कभी झूठे वादों से धोखा नहीं दूंगा. मैं केवल वही वादा करूंगा जो संभव है.”

पर्दे की सुपरहिट जोड़ी का खास रिश्ता
तृषा और विजय का नाम सालों से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है, और इस  इमोशनल पल ने एक बार फिर डेटिंग की चर्चाओं को हवा दे दी है. इस जोड़ी ने ‘घिल्ली’, ‘कुरुवी’ और ‘थिरुपाची’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है. लंबे अंतराल के बाद वे फिल्म ‘लियो’ में फिर साथ दिखे थे.

हाल ही में फिल्म ‘द गोट’ (The GOAT) के गाने ‘मट्टा’ में भी तृषा की कैमियों ने फैंस को उनकी पुरानी केमिस्ट्री की याद दिला दी थी. आज के समारोह में तृषा की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि पर्दे के पीछे भी उनका रिश्ता काफी गहरा है.

Back to top button