जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ीं मुश्किलें, ‘सरकारी गवाह’ बनने का ED ने किया विरोध

Jacqueline Fernandez: ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से दायर याचिका पर ईडी ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की एक अदालत में अभिनेत्री की उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें उनके द्वारा ‘सरकारी गवाह’ बनने की बात कही गई थी। ED ने कहा कि जैकलीन पूरी तरह ठग के आपराधिक इतिहास से अवगत थीं, फिर भी उन्होंने उसके साथ अपना संबंध जारी रखने का विकल्प चुना और महंगे उपहार स्वीकार किए।

ईडी ने क्या कहा?

ED ने मामले में कहा कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास की जानकारी थी. लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने सुकेश चंद्रशेखर के साथ नियमित और लगातार संपर्क बनाए रखे. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस के वकील को ED के जवाब पर अपना जवाब दाखिल करने की बात कही है और कुछ समय दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई 12 मई को करेगा.

ED नहीं चाहती बने सरकारी गवाह

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस द्वारा सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग वाली अर्जी का ED ने विरोध किया है. ED का ऐसा मानना है कि जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडिस सहयोग नहीं कर रहीं थीं और उनका आचरण संतोषजनक नहीं रहा था. ED ने कहा जांच के दौरान जैकलीन का रवैया सहयोगात्मक से कोसों दूर रहा क्योंकि उन्होंने PMLA की धारा 50 के तहत दर्ज अपने बयानों में पूर्ण रूप से खुलासा करने में लगातार विफलता दिखाई.

ये भी पढ़े-  Chand Mera Dil Trailer: प्यार…धोखा… और रोमांस से भरपूर है अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर

वर्क फ्रंट पर जैकलीन फर्नांडिस?

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2025 में 3 फिल्मों में नजर आई थीं. वे फतह, रेड 2 और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों का हिस्सा रही थीं. रेड 2 फिल्म ने तो ठीक-ठाक कमाई की थी और हाउसफुल 5 मूवी का कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा था. लेकिन सोनू सूद अभिनीत उनकी फिल्म फतेह के साथ ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला था.

ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. साल 2026 की बात करें तो वे वेलकम टू द जंगल फिल्म का हिस्सा हैं. फिलहाल इस फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं आया है।

ये भी पढ़े- विजय को CM के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, सोशल मीडिया पर छाया इमोशनल पल

Back to top button