
सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी Mouni Roy के तलाक की चर्चा? जानें पूरा मामला
Mouni Roy की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर परफेक्ट कपल माने जाने वाले मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर अब अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Mouni-Suraj Divorce Rumours: टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. रूमर्स हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार आ गई है. चर्चा ये भी है कि दोनों जल्द ही एक दूजे से अलग हो सकते हैं. इस बात को हवा तब लगी, जब फैंस ने देखा कि कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी हैं।
मौनी और सूरज का होने वाला है तलाक?
रिपोर्ट के मुताबिक मौनी और सूरज दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है, जिसके बाद फैंस ऑनलाइन सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों का तलाक होने वाला है. गौरतलब है कि सूरज ने मौनी के साथ शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. वहीं दोनों ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है, लेकिन फैंस को लग रहा है कि हालिया सोशल मीडिया विवाद के बीच कहीं उनकी शादी में दरार तो नहीं आ गई है.
View this post on Instagram
फैंस कर रहे रिएक्ट
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय अक्सर अपने पति सूरज के साथ छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं. हालांकि, हाल ही में फैंस ने देखा कि दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर नहीं कर रहा है. साथ ही, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है.
ये भी पढ़े- जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ीं मुश्किलें, ‘सरकारी गवाह’ बनने का ED ने किया विरोध
फैंस ने सोशल मीडिया पर इन खबरों पर तुरंत रिएक्शन दिया.जहां कुछ ने दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जताई, वहीं कुछ ने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच सब ठीक है. एक यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि उनके बीच सब ठीक है,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “शायद वे सिर्फ प्राइवेसी चाहते हैं.” कई फैंस ने लोगों से ये भी रिक्वेस्ट की कि जब तक यह जोड़ा ऑफिशियल बयान नहीं देता, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें.
ये भी पढ़े- Chand Mera Dil Trailer: प्यार…धोखा… और रोमांस से भरपूर है अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में शादी की थी. शादी की रस्में मलयाली और बंगाली दोनों ट्रेडिशन के साथ हुई थीं.
ये भी पढ़े- विजय को CM के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, सोशल मीडिया पर छाया इमोशनल पल





