Jackie Shroff: ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर जारी, जैकी श्रॉफ का दिखा अनोखा अंदाज

Jackie Shroff upcoming Movie: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है।

Jackie Shroff upcoming Movie: अभिनेता जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ (The Great Grand Superhero) का ऐलान फरवरी, 2026 में किया गया था। 12 मई को निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है, जबकि निर्माण जी स्टूडियोज और अहमदाबाद फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इसकी कहानी दादा और पाेते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें बच्चों की कल्पना और रोमांचक तत्व भी मौजूद हैं। फिल्म बच्चों का मनोरंजन करने का पूरा वादा करती है।

मजेदार है ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत जैकी के वॉयसओवर से होती है जो कहते हैं, “मां कहती थीं, जब मौका मिले तो पीछे नहीं हटना।” यहीं से पोते की कल्पनाओं की दुनिया जन्म लेती है, जो अपने दोस्तों को बताता है कि उसके दादाजी एक एलियन हैं।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

जैकी श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की तारीख सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- Mouni Roy की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल? पति संग रिश्ते पर उठे सवाल…

जी स्टूडियोज और आमदावाद फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो की कहानी को एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने वाली है.

ये भी पढ़े- Chand Mera Dil Trailer: प्यार…धोखा… और रोमांस से भरपूर है अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर

Back to top button