
देहरादून के स्कूल कैंपस में सेक्स रैकेट का जाल, HIV पॉजिटिव निकली युवती, मचा हड़कंप…
Dehradun News: देहरादून के किशन नगर में एक स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया, जिसमें एक युवती एचआईवी पॉजिटिव बताई जा रही है।
Dehradun News Today: विद्यालय में जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है ,वहीं दूसरी ओर स्कूल परिसर में ही कुछ लोगों द्वारा अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है ,जहां पर स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
जिस्मफरोशी का कारोबार
शहर के किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी का कारोबार चलने के आरोप लगाए। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छह माह से चल रहा था रैकेट
उक्त घर में स्कूल संचालित होने के कारण किसी ने पिछले हिस्से में चल रहे सेक्स रैकेट पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, आसपास के निवासियों ने रात को कई बार युवकों के वहां आने पर आपत्ति जताई।
पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि यहां तीन यूवतियों को रखा गया है और जिस्मफरोशी कराई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की हैं, जो कि आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थीं।
युवतियों के बैग की तलाश ने चौंकाया
पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सामान की जांच की जो इस दौरान शराब की बाेतलें, कंडोम, दवा आदि के साथ ही कुछ मैमोरी कार्ड व पेन ड्राइव मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से एक डायरी भी जब्त की, जिसमें लेन-देन का हिसाब लिखा गया था।
तो एक युवती थी एचआईवी पॉजिटिव
सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एक युवती के बैग से एक कार्ड बरामद हुआ, जो कि युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, युवती ने खुद के बीमार होने की भी बात कही है।





