
Lucknow News: भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले सिपाही सस्पेंड, अपने ही विभाग के खिलाफ खोला था मोर्चा
Lucknow News: लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला को यूपी पुलिस की पॉलिसी के उल्लंघन के तहत निलंबन कर दिया गया है. वीडियो में उन्होंने आरआई पर वसूली के आरोप लगाए हैं.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन के आरआई और गणना प्रभारी पर ड्यूटी के नाम पर रुपये की वसूली का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा नाका कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीतू सिंह के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।
हर सिपाही से हर महीने 2 हजार वसूलने का आरोप
दरअसल, दोनों पुलिसकर्मियों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यूपी पुलिस की पॉलिसी का उल्लंघन करने का आरोप है. सिपाही सुनील कुमार साल 2015 बैच के सिपाही हैं और मूल रूप से अमेठी जनपद के गौरीगंज के रहने वाले हैं. बीते दिनों सुनील ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के प्रभारी और आरआई पर आरोप लगाया था कि वे ड्यूटी के नाम पर हर सिपाही से हर महीने 2 हजार रुपए वसूलते हैं. जिसके उन्होंने तीन वीडियो लगातार शेयर किए थे.
वीडियो वायरल कर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
लखनऊ पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला 20 दिनों की छुट्टी पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल किए, जिनमें लखनऊ कमिश्नरेट के साथ-साथ प्रदेश की अन्य रिजर्व पुलिस लाइंस में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया और प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी।
हेड कांस्टेबल नीतू सिंह को भी इसी मामले में किया निलंबित
वहीं हेड कांस्टेबल नीतू सिंह, जो साल 2011 बैच की सिपाही हैं और नाका कोतवाली में तैनात हैं और इस समय कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं. उन्होंने भी इसी तरह रिजर्व पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के प्रभारी और आरआई पर आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था.





