PAK सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: इमरान को अस्पताल भेजने का आदेश

Imran Khan: जेल में इमरान खान की सेहत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 48 घंटे में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश; बहनों से मुलाकात को बताया मौलिक अधिकार

Islamabad: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और उनके परिवार से मुलाकात के मामले में मंगलवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने आदेश दिया कि इमरान खान को 48 घंटे के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में इलाज के लिए स्थानांतरित किया जाए। उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच और उपचार के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया गया है।

48 घंटे में अस्पताल ट्रांसफर करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जेल से अस्पताल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। अदालत के मुताबिक, उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी और मेडिकल बोर्ड उनकी स्थिति का आकलन कर आगे के इलाज की सिफारिश करेगा।

इस आदेश को जेल में लंबे समय से बंद इमरान खान के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

‘बहनों से मिलना मौलिक अधिकार’
अदालत ने इमरान खान की अपनी बहनों से मुलाकात के मुद्दे पर भी सख्त टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान जस्टिस शाहिद वहीद ने कहा कि परिवार के सदस्यों से मुलाकात कराना किसी तरह की मेहरबानी नहीं है, बल्कि यह उनका मौलिक अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले तीन वर्षों के दौरान इमरान खान और उनकी बहनों के बीच हुई सभी मुलाकातों का रिकॉर्ड भी मांगा है। अदालत ने यह जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है कि जेल में रहते हुए उनकी बहनों को कितनी बार उनसे मिलने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें…

Trump से मुलाकात के लिए अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, UNGA से रहेंगे दूर

बेटों से बातचीत और कॉल डिटेल भी मांगी
अदालत ने इमरान खान के बेटों के साथ हुई बातचीत और फोन कॉल से संबंधित जानकारी भी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से कॉल डिटेल रिकॉर्ड सहित आवश्यक जानकारी पेश करने को कहा है।

इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं और उनके परिवार तथा पार्टी की ओर से समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

अमेरिका में वोटर ID अनिवार्य करने की मांग

अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अगस्त 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह अलग-अलग मामलों के चलते जेल में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान की राजनीति में लगातार तनाव बना हुआ है।

अब सुप्रीम कोर्ट के अस्पताल भेजने के आदेश और परिवार से मुलाकात को लेकर की गई टिप्पणी के बाद इमरान खान के समर्थकों में राहत की उम्मीद जगी है। अदालत के निर्देश के अनुसार अगले 48 घंटे में उन्हें अस्पताल स्थानांतरित किया जाना है।

यह भी पढ़ें…

भारत की सांस्कृतिक कूटनीति में जुड़ा नया अध्याय

Back to top button