पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी

पंजाब की राजनीति में हलचल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के रिश्तों को लेकर नया मोड़ आ गया है। अकाली दल के नेता जहां भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रहे हैं, वहीं भाजपा ने सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा के इस स्पष्ट रुख से अकाली दल के जमीनी कार्यकर्ता असमंजस में हैं। वे पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर नेतृत्व से स्पष्टता चाहते हैं।अकाली दल के कई वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में भाजपा के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में तरक्की और विकास के लिए दिल्ली के साथ समझौते की बात कही थी।

Back to top button