
IRCTC होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय
जांच की प्रक्रिया राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित नहीं
रेलवे अधिकारियों ने निविदाओं में की गड़बड़ी
DELHI IRCTC : दिल्ली की एक अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उनके कार्यकाल के दौरान रेलवे अधिकारियों ने निविदाओं में गड़बड़ी की। रांची और पुणे में होटल लीज पर देने के लिए यह हेरफेर किया गया था। इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। आईआरसीटीसी होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। इस मामले में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और लारा प्रोजेक्ट्स भी आरोपी हैं। अदालत ने इन सभी के साथ चार अन्य के खिलाफ भी आरोप तय करने की बात कही है। अदालत ने लालू प्रसाद द्वारा अपने पद के दुरुपयोग का गहरा संदेह व्यक्त किया है। यह मामला उनके रेल मंत्री कार्यकाल से जुड़ा है। अदालत के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया में हेरफेर किया था। इस हेरफेर के जरिये रांची और पुणे में होटल लीज पर देने का रास्ता बनाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच की प्रकृति, समय और प्रक्रिया राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित नहीं थी।





