
हम Bharta को High Speed Interne देने को तैयार:Elon Musk
Mukesh–Musk के वाक्-युद्ध में “टकराईं“ Reliance–Starlink की तरंगें
Mukesh Ambani Elon Musk High speed internet India: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने को लेकर अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ और मुकेश अंबानी की ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। रिलायंस द्वारा प्रतिस्पर्धा से न डरने वाले बयान के बाद अब स्टारलिंक ने आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पांच साल से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे, हमारे पास सरकारी मंजूरी’ स्टारलिंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर अपनी तैयारियों का ब्योरा देते हुए कंपनी ने कहा कि स्थानीय नेटवर्क तैयार है उसने पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से भारत में नियामकों (रेगुलेटर्स), टेलीकॉम इंडस्ट्री और ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम किया है।
स्टारलिंक के अनुसार, भारतीय इंटरनेट ट्रैफिक को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संभालने के लिए देश के भीतर ही आवश्यक सिस्टम, गेटवे और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का नेटवर्क तैयार किया गया है। कंपनी ने जोर देकर कहा कि यह पूरा ढांचा सरकार की मंजूरी और दिशानिर्देशों के तहत विकसित किया गया है और वह सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
गौरतलब है कि इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एलन मस्क के आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि वह कभी भी किसी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरी है। रिलायंस का कहना था कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की असली कसौटी यह है कि उपभोक्ताओं को सबसे बेहतरीन और किफायती सेवा कौन उपलब्ध कराता है। रिलायंस भी ऐसे खुले माहौल में आगे बढ़ी है जहां नए विचारों, घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेश का स्वागत किया जाता है।
विदित हो कि यह पूरा विवाद तब और गरमा गया जब एलन मस्क ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था कि उनकी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है। इसी तल्खी के बीच मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के कथित प्रभाव पर तंज कसते हुए उन्हें ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ तक कह दिया था, जिसके बाद से दोनों वैश्विक दिग्गजों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।





