
चूरू सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य समेत छह की मौत
Jaipur Rajasthan: राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दरदेवा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत की खबर से सोमनसीसर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया। परिवार के सदस्य गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।





