
Karwa Chauth 2026: प्रियंका ने लगाई निक के नाम की मेहंदी, हिना-प्रीति जिंटा का दिखा खास अंदाज
Karwa Chauth 2026 Celebs Celebration: 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर चंद्रोदय का इंतजार कर रही हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन की गलियारों में भी करवा चौथ की गजब की रंगत देखने को मिल रही है।
प्रियंका चोपड़ा, हिना खान, प्रीति जिंटा, महीप कपूर और अर्जुन बिजलानी जैसे दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने खास सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं।
प्रियंका ने लगाई निक के नाम की मेहंदी
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस बार भी अपनी भारतीय परंपराओं को पूरी शिद्दत से निभाती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के नाम की खूबसूरत मेहंदी हाथों में रचाई है। उन्होंने अपनी मेहंदी की खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ-साथ रंग को गहरा निखारने के लिए अपनाया गया घरेलू नुस्खा भी फैंस के साथ साझा किया।

प्रीति जिंटा की बढ़ी चिंता
विदेशी धरती पर करवा चौथ मना रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि उनका करवा चौथ का व्रत जारी है, लेकिन बादलों के कारण चांद उनके साथ लुका-छिपी खेल रहा है। प्रीति ने फैंस से पूछा कि क्या ईस्ट कोस्ट पर किसी को चांद नजर आया है या चांद सच में गायब हो गया है।

Is it just me or has the moon disappeared ? Has any one seen the moon on the east coast ? My karvachauth vrat is on & th moon is playing hide n seek in a cloudy sky 🤔🪔❤️😍
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) October 29, 2026
हिना खान की खूबसूरत मेहंदी
टीवी इंडस्ट्री में भी करवा चौथ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथों में सजी मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ‘हैप्पी करवा चौथ’ विश किया है।
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इस पावन अवसर को अपनी पत्नी के लिए और भी यादगार बना दिया। उन्होंने करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को एक आलीशान नई कार गिफ्ट की और एक प्यार भरा मैसेज लिखा। एक्ट्रेस युविका चौधरी ने भी प्रिंस नरूला के नाम की मेहंदी रचाई और अपनी दोस्त आरती सिंह के साथ खास वीडियो शेयर किया।
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने बीते वर्षों के अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की थ्रोबैक यादों का एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर सभी को बधाई दी।
पहला करवा चौथ
इस साल बॉलीवुड और टीवी की कई नवविवाहित जोड़ियां अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचाई थी। ऐसे में इन दिनों अंशुला शादी के पहले-पहले त्योहारों का आनंद ले रही हैं।

वहीं, बी-टाउन में हर साल अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के घर पर ग्रैंड करवा चौथ पूजा रखी जाती है, जहां शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियां शिरकत करती हैं। शाम ढलने के साथ ही अब सभी सेलेब्स और उनके फैंस अनिल कपूर के घर पहुंचने वाले मेहमानों और सितारों के पूजा लुक्स की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2025/10/10/hina-khan-2025-10-10-11-03-09.jpg)





