
UP के विस चुनाव मैदान में Owaisi-Chandrashekhar दौड़ाएंगे विजय का घोड़ा
युवराज Akhilesh और Rahul पड़े पसोपेश में...
सपा-कांग्रेस की रफ़्तार को रोकेंगे ओवैसी
मायावती को चुनौती देंगे चन्द्रशेखर
UP Election: UP में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया एलायंस से इतर एक नए फ्रं ट के गठन का एलान हो गया है। AIMIM और सांसद चन्द्रशेखर के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी ASP ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का गठन करके भाजपा और उसके सहयोगी दलों को सत्ता से दूर रखने का संकल्प लिया है। कांग्रेस सपा से अलग हटकर बनाए गए इस मोर्चे का मकसद भाजपा को यूपी में हैट्रिक लगाने से रोकने का है। मोर्चे के दोनों नेताओं ने कहा कि यदि सपा कांग्रेस सहित बाकी धर्मनिर्पेक्ष राजनीतिक दल इस मोर्चे में शामिल होते है तो उन्हे गुरेज नहीं होगा।
इस मोर्चे ने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लडऩे के साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में चन्द्रशेखर आजाद को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को दलित मुस्लिम गठजोड़ का नया केन्द्र माना जा रहा है। आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की निगाह जहां 21 प्रतिशत दलित वोट बैंक और 150 सीटों पर टिकी है वहीं ओवेसी की नजर 20 प्रतिशत मुस्लिम वोट बैंक और 143 सीटों पर है। अगर इनको जोड़ दिया जाता है तो यह 41 प्रतिशत और कुल 293 सीटें हो जाती हैं। आंकड़ों के मुताबिक यूपी में दलितों की आबादी 21 से 22 प्रतिशत तथा मुस्लिमों की आबादी 19 से 20 फीसदी है। इस मोर्चे के गठन से पूर्व 2022 में यह दोनों दल विधानसभा चुनाव में जोरआजमाश कर चुके है।
AIMIM और ASP का “सामाजिक परिवर्तन मोर्चा” BSP को देगा टक्कर
तब चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा ने 111 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे स्वयं चन्द्रशेखर गोरखपुर सदर से सीएम योगी के खिलाफ उम्मीदवार थे लेकिन अपनी जमानत गंवा बैठे थे जबकि औवेसी 95 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। दोनों पार्टियों का खाता तक नहीं खुला था। हां इतना जरूर हुआ कि निकाय चुनाव में इन पार्टियों का खाता जरूर खुला। 2027 के विधानसभा चुनाव की घोषणा में अभी समय है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। दलों से लोगों का आना-जाना भी शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों की माने तो चुनाव तक अभी इस तरह के कई फ्र्रंट बनेगे और दलों से लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। यूपी चुनाव को लेकर औवेसी की सक्रियता से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों की दुश्वारियां बढ़ेगी इससे राजनीतिक प्रेक्षकों को इंकार नहीं है। इस मोर्चे के गठन के तत्काल बाद ही कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया भी आ गयी है।
कांग्रेस बोली! मोर्चे का “रिमोट” HM अमित शाह के पास
कांग्रेस के नेता आसिम वकार कहना है कि औवैसी और चन्द्रशेखर द्वारा बनाए गए इस मोर्चे का रिमोट गृहमंत्री अमित शाह के हांथ में है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन से सपा और कांग्रेस के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगेगी इस संभावना से इंकार नहीं कि या जा सकता। जानकारों की माने तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य जिलों में इस मोर्चे की सक्रियता से सपा-कांग्रेस की दुश्वारियां बढ़ेगी। इन क्षेत्रों में मुस्लिमों का बड़ा वोट बैंक कांग्रेस से ज्यादा सपा का बेस माना जाता है। इसके अलावा बसपा भले पूरी मजबूती से न लड़े लेकिन यदि उसने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के चयन में मुस्लिमों को प्राथमिकता दी तो सपा कांग्रेस की दुश्वारियों में और इजाफा होगा इससे भी इंकार नहीं है। चुनाव से पूर्व यूपी में औवेसी की सक्रियता कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी दो बार अपनी सक्रियता दिखा चुके है यह बात दीगर है कि वह कोई करिश्मा नहीं कर सके लेकिन इतना जरूर हुआ कि भाजपा को दो बार पूर्ण बहुमत मिला और सपा दूसरी पायदान पर पहुंच गयी।
इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया था उस मोर्चे में भी चन्द्रशेखर के अलावा ओमप्रकाश राजभर और पल्लवी पटेल शामिल हुई थी। लेकिन 2017के विधानसभा चुनाव होने तक यह मोर्चा तीन तेरह हो चुका था। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस तरह विचारधारा वाले जितने भी मोर्चे बनते है वे अपरोक्ष रूप से भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त करते है। इसमे दो राय नहीं कि औवेसी और चन्द्रशेखर के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन ने निश्चित रूप से चुनावों को लेकर भाजपा के तनाव को कम किया होगा।
औवेसी के फ्रंट से BJP को खूब लाभ मिला
हालांकि इसे महज संयोग कहा जाएगा कि जब-जब जहां-जहां चुनाव हुए और औवेसी ने जो फ्रंट बनाया उससे उन्हे भले न फायदा हुआ हो लेकिन भाजपा को भरपूर लाभ मिला। 2025 में बिहार हमें हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व औवेसी ने अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस का गठन किया था। चार अक्तूबर 2025 को पटना में हुए इस एलायंस के गठन का परिणाम यह रहा कि वहां भाजपा और जेडीयू एलायंस को बहुमत मिला और राजद कांग्रेस एलायंस सरकार बनाने की रेस से बाहर हो गया।
लेखक: योगेश श्रीवास्तव
(वरिष्ठ पत्रकार)






