पूर्व PM मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

former PM Manmohan Singh hospitalised

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद कल बुधवार को दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया। फिलहाल मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मनमोहन सिंह का हाल जानने एम्स पहुंचे।

मनमोहन सिंह को सांस लेने में परेशानी और लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत के बाद शाम 6:15 पर दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉ. अचल श्रीवास्तव और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश नायक कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। वहीं, इसी साल 19 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 29 अप्रैल को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूके में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Leave a Reply

Back to top button