मिशन शक्ति से निराश्रित वृद्ध महिलाओं को जोडकर दी जा रही है सुरक्षा

सरकार की प्रमुख कार्ययोजना में है वृद्ध महिलाओं की निगरानी व सुरक्षा

लखनऊ। उप्र की योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान से वृद्धाश्रम, नारी निकेतन व विधवा आश्रम में रह रहीं वृद्ध महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है।

अकेले जीवन यापन करने को मजबूर निराश्रित वृद्ध महिलाओं की निगरानी और सुरक्षा सरकार की प्रमुख कार्ययोजना में है।

सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दे रही हैं।

कहीं पर छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाया जा रहा है, तो कहीं पर नुक्कड़ नाटकों, वेबिनारों आदि के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

महिलाओं को बताया जा रहा है कि वे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 से लेकर 1090 और कई अन्य नंबरों पर मदद के लिए निसंकोच कॉल कर सकती हैं। पुलिस और सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।

प्रदेश के सत्तर से अधिक वृद्धाश्रमों में रहने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया जायेगा।

Also read

समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें काम, कार्य में लाएं गति: योगी आदित्यनाथ

उप्र: पूर्वांचल के विकास का जमीनी फार्मूला तय करेगी सरकार, समयबद्ध होगा कार्य

ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उप्र का दूसरा स्थान, जल्द आएगा भारी निवेश

उप्र: योगी सरकार ने इस वजह से लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

शनिवार को मुरादाबाद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम से इस कार्यक्रम की शुरुवात की गई है।

जहाँ पर स्लोगन, रंगोली, वाल पेंटिंग, एलईडी विडियो वैन के द्वारा मिशन शक्ति से जुडी क्लिप्स दिखा कर महिलाओं को जागरूक किया गया।

इसके अलावा त्यौहारों के मद्देनज़र धार्मिक स्थलों पर विशेष जनजागरण चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर मुरादाबाद के ऑटो रिक्शा चालक भी मिशन शक्ति मुहीम से जुड़ रहे हैं।

परिवहन विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा पर मिशन शक्ति जागरूकता से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को समर्पित किया गया है।

पुलिस, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, नगर निगम और पंचायती राज विभागों द्वारा भी मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद वाराणसी में पुलिस ने अब तक करीब 70 हजार महिलाओं को इस अभियान की जानकारी दी है।

वाराणसी शहर व जिले में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है, जो शहर व जिले में गश्त करके शोहदों को पकड़ती है।

एंटी रोमियो टीम में कुल 510 महिला सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। जो जिले में 24 घंटे गश्त करते रहते हैं। अब तक कुल 165 शोहदों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।

इसके अलावा 3105 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इस अभियान की शुरुआत नवरात्र के प्रथम दिन 17 अक्टूबर से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button