अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में झमाझम बारिश…जारी रहेगा उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की दो अलग-अलग मिजाज का साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर जारी है, वहीं उत्तर भारत में गर्मी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

उत्तर भारत के कई राज्य इन भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा. दिल्ली से सटे यूपी में भी गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है. यूपी में भी 5 दिन हीटवेव रहेगी. इसके अलावा भी कई राज्य मौसम के प्रकोप से जूझ रहे हैं.

देशभर के तापमान की बात करें तो गुरुवार यानी कल बिहार के बक्सर में रहा था. वहां का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, दार्जिलिंग और सिक्किम में जमकर बारिश हुई है. इस मूसलाधार बारिश से बंगाल के उत्तरी इलाकों में जल-जमाव की स्थिति बन गई है. सिक्किम में बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों से 6 लोगों की मृत्यु भी हो गई है. पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान भटिंडा में दर्ज किया गया है. यहां का तापमान कल 47 डिग्री तक चला गया था. यूपी की बात करें तो वहां सबसे अधिक 46.6 डिग्री तापमान कानपुर में दर्ज की गई है.

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप
अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में लू चलने की संभावना है और कुछ जगहों पर लू की तीव्रता बहुत अधिक हो सकती है.

सावधानी जरूरी!
इन मौसमी बदलावों को देखते हुए, सभी से अपील है कि वे सावधानी बरतें. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा हो सकता है, इसलिए ऐसे क्षेत्रों में सावधानी जरूरी है. उत्तर भारत में गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप में बाहर निकलने से बचें.

इन राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ सहित मौसम प्रणालियां, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी क्षेत्र में तीव्र बारिश और गरज के साथ व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा में योगदान दे रही हैं. इसके असर से अगले पांच दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इस लगातार बारिश से सूखे जैसी स्थिति कम होने की उम्मीद है, लेकिन बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है.

इसके अलावा भारत के पश्चिमी तट और पूरे दक्षिण भारत में तेज़ हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है. इस बीच, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में आने वाले पांच दिनों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें…

 समय से पहले मानसून की एंट्री क्यों?, मौसम वैज्ञानिक ने खोला राज, वजह बहुत बड़ी…

कम बजट में खूबसूरत और शानदार Hills Station, इन जगहों पर जरूर जाएं…

आगरा में ‘सफेद मार्बल की बेदाग इमारत’ की खूबसूरती देख ताजमहल भूल जाओगे

Back to top button