
Runway पर उतरते ही प्राइवेट जेट में धमाका, आग के गोले में बदला विमान…
Plane Crash Landing Viral Video: डोमिनिकन रिपब्लिक में एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रनवे पर उतरते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा प्लेन आग के गोले में तब्दील हो गया।
हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दहशत का माहौल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया। कुछ ही सेकंड में आसपास धुएं का गुबार फैल गया और एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
🚨✈️ A private Gulfstream G200 jet crashed at La Romana International Airport, Dominican Republic
The aircraft declared an emergency mid-air before attempting a desperate landing—only to crash & erupt in flames on the runway
Both the pilot and co-pilot were killed.#planecrash pic.twitter.com/fO72rUxFMH
— GlobeUpdate (@Globupdate) June 8, 2026
पायलट और को-पायलट की मौत
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि विमान का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया था। हालांकि रनवे पर पहुंचते ही स्थिति बेकाबू हो गई और बड़ा हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें…
‘मोदी अच्छे दोस्त हैं’, Trump ने ट्रेड डील और भारत की टैरिफ नीति पर की बात…
एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
विस्फोट के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को खाली कराया और रनवे को बंद कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट संचालन भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से हादसे का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें…
Kuwait Airport पर तबाही का मंजर, ईरानी ड्रोन हमले से छत के उड़े परखच्चे
हादसे की जांच शुरू
विमान दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और एविएशन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हादसे की असली वजह ब्लैक बॉक्स और तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
अधिकारियों ने बताया कि विमान के मलबे को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। साथ ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट के बीच हुई आखिरी बातचीत का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर विमान सुरक्षा और इमरजेंसी लैंडिंग प्रक्रियाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें…





