अभिनेता रणबीर कपूर का सनातन धर्म की ओर बढ़ा रुझान…कहा- अध्ययन के साथ बढ़ रहा है विश्वास

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में सनातन धर्म की तरफ बढ़ते विश्वास को लेकर बात की। एक्टर का ये खुलासा ऐसे समय में आया है जब वे अपनी आगामी फिल्म रामायण की तैयारी में व्यस्त हैं।

रणबीर कपूर का सनातन धर्म में विश्वास बढ़ गया है। ये बता हम नहीं कह रहे हैं, ये बात खुद रणबीर ने कही है। रणबीर ने पॉडकास्ट में इसका कारण भी बताया। इतना ही नहीं, रणबीर ने ये भी बताया कि उनका और भगवान का रिश्ता बहुत खास है। वह भगवान से कुछ मांगते नहीं हैं, बस हर रात सोने से पहले उनका शुक्रिया अदा करते हैं। पढ़िए रणबीर ने और क्या-क्या कहा। रणबीर ने बताया है कि वह सनातन धर्म को काफी मानते हैं। साथ ही उन्होंने जो कहा उसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। हर तरफ रणबीर के बयान की चर्चा है।

भगवान के बेहद करीब हैं रणबीर

रणबीर कपूर ने पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट पर निखिल कामथ के साथ बातचीत के दौरान अपने भगवान में अपने विश्वास को लेकर बात की। पिता ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “जब मैं बड़ा हुआ, तो मेरे पिता बहुत धार्मिक थे। वे दिन में दो बार पूजा करते थे… हम हर त्यौहार मनाते हैं, हमारे घर में नवरात्रि होती है… इसलिए बड़े होने के दौरान भगवान मेरे लिए बहुत बड़ी चीज थे। मुझे लगता है कि इससे मेरे पिता को बहुत शांति मिलती थी। मेरी मां (नीतू कपूर) कम धार्मिक थीं… इसलिए, मुझे भगवान के साथ मेरे रिश्ते अच्छे रहे हैं।”

रणबीर ने आगे कहा, “जब मैं परेशाना होता हूं, जैसे मम्मा से मेरी लड़ाई हो रही है और मैं उन्हें कोई भी ऐसी बात नहीं बोलना चाहता हूं जिसकी वजह से उन्हें दुख हो और वह रोने लगें, या मैं चाहता हूं कि मेरी कोई फिल्म हिट हो जाए, या मैं कुछ खरीदना चाहता हूं,…तब भी मैं भगवान से नहीं मांगता। भगवान के साथ जो मेरा रिश्ता है न, वो बहुत कृतज्ञता वाला है। आपको पता है अभी जहां तक मैं पहुंचा हूं, उसके लिए मैं भगवान का बहुत आभारी हूं।”

Back to top button