Rashifal: त्रिग्रही योग इन राशियों के लिए होगा फलदायक, बदलेगा भाग्य..जाने नाम

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है।अगस्त माह में सिंह राशि में सूर्य, बुध,और शुक्र ग्रह एक साथ आने जा रहे हैं। जिसके संयोग से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल मिलेंगे।

Trigrahi Yog in Leo Horoscope: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। अगस्त माह ग्रहों के गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में बुध,शुक्र, सूर्य,मंगल और शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। दृक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह में 22 अगस्त 2024 तक बुध ग्रह सिंह राशि में रहेंगे और शुक्र ग्रह भी 31 जुलाई से 22 अगस्त 2024 तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, ग्रहों के अधिपति सूर्य भी 16 अगस्त 2024 को सिंह राशि में आ जाएंगे। अद्भुत संयोग कुछ राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि : त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। इंकम में इजाफा होगा। ऑफिस मैनेजमेंट में आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। करियर में नई अचीवमेंट हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह राशि : त्रिग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान हर कार्य में भाग्य साथ देगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : सूर्य,बुध, शुक्र के मिलन से बनने वाले राजयोग से वृश्तिक राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

धनु राशि : सूर्य, बुध, शुक्र नजदीक आकर धनु राशि वालों का सोया हुआ भाग्य चमका सकते हैं। इस दौरान नौकरीपेशा वालों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन संभव है।

Back to top button