
Japan Earthquake: भूकंप के जबरदस्त झटको से सहमा जापान, सुनामी का भी अलर्ट जारी…
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। दक्षिणी जापान के मियाजाकी में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि डरे सहमे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, फिलहाल देश में किसी जान-माल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है। जापानी अधिकारियों ने क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों के प्रशांत तट के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। वहीं, भूकंप के बाद क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं।
इस भूकंप की बात करें तो झटके जापान के क्यूशु और शिकोकू द्वीपों पर महसूस किए गए हैं। इसके अलावा कई तटीय इलाकों में भी भूकंप का असर देखने को मिला है। बड़ी बात यह है कि क्यूशु के मियाजाकी में तो समुद्र का रौद्र रूप दिखा है, 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरों ने खौफ पैदा किया है। अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।





