पंचकूला के सेक्टर 16 में ईडी रेड, हिमाचल स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़े हैं तार

Hariyana News: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर 16 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने सेक्टर 16 स्थित मकान नंबर-376 में छापा मारा है। ये मकान विकास बंसल का है।

दरअसल, मामला हिमाचल ईडी के पूर्व सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा फिरौती व धमकी देने से जुड़ा है। विकास बंसल ने ईडी के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने विशालदीप पर हिमाचल प्रदेश स्कॉलरशिप घोटाले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने विकास की शिकायत पर ईडी के पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस (हिमाचल स्कॉलरशिप घोटाले ) मामले में फरार चल रहे विशालदीप को पुलिस ने मुंबई से कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार कर लिया था। विकास बंसल की शिकायत पर इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इसी मामले के संबंध में ईडी की टीम ने सुबह 9 बजे के करीब विकास बंसल के पंचकूला सेक्टर 16 में स्थित आवास पर छापा मारा। ईडी की टीम में 5 से 6 अधिकारी मौजूद हैं, जो कार्रवाई कर रहे हैं।

पता चला है कि विकास बंसल के घर पर सुबह से ही पूछताछ की जा रही है। ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर विकास बंसल के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012-17 के बीच ये घोटाला हुआ था। जिसमें सीबीआई ने जांच कर वर्ष 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उसने इसमें 29 शिक्षण संस्थानों का नाम लिया था। साथ ही इस मामले में पीएमएलए का भी एक मामला शिमला ईडी ने दर्ज किया गया था। जिसकी जांच शिमला सब जोनल कार्यालय के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा की जा रही थी।

यह भी पढ़ें…

Ram Rahim को मिली पैरोल… 2 शिष्याओं से बलात्कार के लिए जेल में बंद हैं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख

पति के दोस्त ने महिला से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल…

Farmers Protest: किसानों पर पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले, 9 गंभीर रूप से घायल

Back to top button