Yamuna अब हो जाएगी साफ़! एक्शन मोड में दिखा जल शक्ति मंत्रालय

Delhi News: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय यमुना की सफाई को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है। मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोण पर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाना शामिल है।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय यमुना की सफाई को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है। मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोण पर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाना शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाने का यमुना मास्टर प्लान अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…

CAG Report में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में कुप्रबंधन और वित्तीय लापरवाही का खुलासा

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दिल्ली के यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पहुंची थीं, जहां उन्होंने यमुना आरती की थी।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का मुद्दा प्रमुख रहा था। केंद्र और दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार के बीच इसे लेकर टकराव भी देखने को मिला था।

दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे। हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा पहले जैसा ही रहा। यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।

यह भी पढ़ें…

Delhi VS में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र

चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की बात कही थी।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद हटाने का काम भी शुरू हो गया है। सरकार गठन से महज कुछ दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात भी की थी। इसके बाद दिल्ली में कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद एवं खरपतवार हटाने का काम शुरू किया गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है।

यह भी पढ़ें…

Delhi की कानून-व्यवस्था पर अमित शाह ने बुलाई बैठक… CM रेखा समेत बड़े अधिकारी होंगे शामिल

Back to top button