अयोध्या में नव विवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत; पोस्टमार्टम में हैरान कर देने वाला खुलासा….

UP News: अयोध्या में दूल्हे प्रदीप व दुल्हन शिवानी की सुहागरात की रात हुई मौत के मामले की जाँच में पुलिस को अहम सुराग मिला हैं।

UP News: अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में शादी के अगले दिन ही एक नव विवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी बिस्तर पर मृत मिली। सूत्रों का दावा हैं की रात 11.45 बजे प्रदीप के मोबाइल पर किसी का मेसेज आया था.. जिसके बाद दूल्हा – दुल्हन में विवाद हुआ। यह विवाद 3 बजे तक चला। 3 बजे प्रदीप ने शिवानी की गला दबाकर हत्या की.. एक घंटे तक प्रदीप वही बैठा रहा.. इसके बाद पंखे से लटक जान दें दी।

Women’s Day: महिलाएं नेतृत्व करने में निपुण होती हैं: सुधीर कुमार गुप्ता

मोबाइल पर एक आया एक मेसेज बना वजह?

किसने किया मेसेज… क्या लिखा था? दूल्हे के मोबाइल पर आए मेसेज में क्या लिखा था? इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली पाई हैं। दुल्हन के पास्ट के बारे में कोई फोटो या वीडियो व्हाट्सअप पर भेजे जाने की बात भी कही जा रही हैं। सत्यता क्या हैं… यह पुलिस की जाँच के बाद ही खुलासा हो पायेगा। पोस्टमार्टम के बाद दूल्हा – दुल्हन की डैड बॉडी का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया हैं।

लखनऊ हाईवे पर की अंधाधुंध फायरिंग, पत्रकार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

पत्नी की गला घोंट हत्या के बाद फंदे से लटका

कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में नव दंपत्ति की मौत को लेकर वर-वधु का परिवार सदमे में है तो क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना में नवविवाहिता की हत्या के बाद युवक की ओर से फांसी लगाए जाने की बात समाने आई है। यह खुलासा डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम में हुआ है। पुलिस को मौके से कोई ऐसा साक्ष्य नहीं नहीं मिला मिला है, जिससे घटना का कारण माना जा सके। फिलहाल पुलिस कारण की तलाश में जुटी है।

हैरान करने वाली घटना, पत्नी ने पति की शादी नाबालिग लड़की से करा डाली…

मृतका बिस्तर पर कंबल ओढ़े पड़ी थी। कमरे में न तो कोई जहर की शीशी मिली और न ही कोई अन्य संदिग्ध वस्तु। मायके वालों के पहुँचने के बाद पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया तो आशंका सच साबित हुई। प्रदीप की मौत हैंगिंग तथा शिवानी की गला घोटने के चलते पाई गई। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप ने शिवानी की गला घोंट हत्या के बाद फांसी लगा ली।

Back to top button