Gangster Aman Sahu: लॉरेंस पर टूटी आफत, मारा गया जिगरी यार अमन साहू

Gangster Aman Sahu: झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मंगलवार सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोड़ा में मुठभेड़ में मारा गया.

Gangster Aman Sahu: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा में हुई है. बताया जा रहा है कि अमन साहू को रांची पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी. तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और साहू मारा गया. आइए अब जानते हैं कि आखिर ये अमन साहू कौन था?

फेसबुक पर दोस्ती, सूटकेस में लाश… हिमानी के हत्यारे का प्लान

कौन था अमन साहू?
अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के समीप मतबे गांब का रहने वाला था, उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे. वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था. करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था. इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर उसने कई बार हथियार लहराकर फोटो भी पोस्ट किया था.

Farmers Protest: किसानों पर पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले, 9 गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि पुलिस ने हाल ही में अमन साहू को रिमांड पर लिया था. रायपुर से रांची लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि, अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

पति के दोस्त ने महिला से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल…

Back to top button