KL Rahul ने ठुकराया दिल्ली की कप्तानी, कौन होग DC का नया कप्तान?

KL Rahul News: आईपीएल की सभी टीमों ने अपने कप्तान के नाम का एलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स इकलौती टीम है जिसने अभी तक अपने कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। 

KL Rahul News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम इंडिया के लिए संकट मोचक साबित हुए। अब केएल राहुल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टार विकेट कीपर ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया है। मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने राहुल को 14 करोड़ की भारी कीमत में खरीदा था और ऐसा माना जा रहा था कि ऋषभ पंत के बाद केएल राहुल ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनेंगे।

KL Rahul ने ठुकराई दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

 केएल राहुल को दिल्ली के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली की कप्तानी अब तक ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन इस बार दिल्ली काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। पंत को फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा जिसके कप्तान अब तक राहुल थे। यानी एक तरह से पंत और राहुल की दिल्ली और लखनऊ में अदला-बदली हो गई।

IPL 2025: अब आईपीएल की तैयारी में जुटे पांड्या, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े कप्तान

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, “हां, अक्षर पटेल आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल से कप्तान बनने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में योगदान देने की बात कही है।” राहुल को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अब ये जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखेंगे।

Champions Trophy की अवॉर्ड सेरेमनी में अनदेखी पर बवाल, PCB आईसीसी से नाखुश- रिपोर्ट

Back to top button