
BJP नेता असकर अली का भीड़ ने जलाया घर, वक्फ बिल का किया था समर्थन
Waqf Bill 2025 : मणिपुर (Manipur) में भाजपा (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख असकर अली के घर को आग के हवाले कर दिया गया है। ऐसा कथित रूप से उनके द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 (Waqf Bill) का समर्थन करने के कारण हुआ है।
Waqf Bill 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 (Waqf Bill) को अपनी मंजूरी दे चुकी हैं. पिछले हफ्ते देर रात चली बहस में यह लोकसभा और राज्यसभा से पारित हुआ था लेकिन मुस्लिम समुदाय के एक तबके में नाराजगी बरकरार है। हां, बीती रात भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का घर फूंक दिया गया. बताते हैं कि असकर अली ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन किया था। वह इसकी विशेषताएं गिना रहे थे।
रात में घर के बाहर जुटी गुस्साई भीड़
अधिकारियों के मुताबिक असकर अली ने सोशल मीडिया पर वक्फ संशोधन कानून का समर्थन किया था। इसके बाद रविवार की रात लगभग नौ बजे गुस्साई भीड़ उनके घर के बाहर जुटी। देखते ही देखते भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ देर बाद घर को आग लगा दी।
BJP Minority Morcha's Manipur president, Asker Ali resident was set on fire by a mob on Sunday night allegedly for supporting the Waqf Amendment Act. The incident happened at Lilong in Thoubal district. Ali had expressed his support for the Act on social media on Saturday. pic.twitter.com/vW2XR3ZdU1
— Jon Suante (@jon_suante) April 6, 2025
पिछले बयान पर मांगी माफी
आगजनी की घटना के बाद असकर अली ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने पिछले बयान पर माफी मांगी। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध भी किया।
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को शनिवार को अपनी मंजूरी दे दी जिसे इसी सप्ताह संसद ने पारित किया था। मुर्मू ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक-2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी। इसके कारण स्वतंत्रता पूर्व का मुसलमान वक्फ अधिनियम अब निरस्त हो गया है।
सरकार में आते ही कांग्रेस वक्फ संशोधन बिल को रद्द कर देगी: राशिद अल्वी
ससे पहले दिन में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। पांच हजार से अधिक लोगों ने एक रैली में भाग लिया, जिससे लिलोंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर यातायात बाधित हो गया।