
Elon Musk को बड़ा नुकसान, टेस्टिंग के दौरान फटा SpaceX का Starship Rocket
SPACEX STARSHIP BLAST: एलन मस्क की कंपनी SpaceX के महत्वाकांक्षी Starship रॉकेट को आज एक बड़ा झटका लगा है। अंतरिक्ष में उड़ान भरने के अंतिम चरण से पहले की जा रही स्टैटिक फायर टेस्टिंग के दौरान यह रॉकेट बम की तरह फट गया।
SPACEX STARSHIP BLAST: एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट एक टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया. यह धमाका इतना तेज था कि इसकी वीडियो देखकर आप खुद भी हैरान हो सकते हैं. गुरुवार को अमेरिका के टेक्सास में स्थित स्टारबेस टेस्ट साइट पर स्पेसएक्स कंपनी का स्टारशिप नाम का रॉकेट किसी भयानक बम की तरह फट गया.
स्पेसएक्स कंपनी के इस रॉकेट को भारतीय समयानुसार आज यानी 19 जून 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे लॉन्च होना था. अंतरिक्ष में उड़ान भरने से पहले इस रॉकेट की फाइनल टेस्टिंग की जा रही थी, जिसे स्टैटिक फायर टेस्टिंग कहते हैं. इसी टेस्टिंग के दौरान स्टारशिप 36 में एक बड़ा धमाका हो गया और फिर रॉकेट समेट पूरा साइट एक बड़े आग का गोला बन गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
स्पेसएक्स का बयान?
स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) के जरिए इस घटना के बारे में एक बयान जारी किया है. इस सोशल मीडिया पोस्ट में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने लिखा कि, स्टारशिप अपनी दसवीं फ्लाइट टेस्ट की तैयारी कर रहा था, लेकिन उस दौरान स्टारबेस की टेस्टिंग स्टैंड पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई. इस पूरे ऑपरेशन के दौरान टेस्टिंग साइड की चारों ओर एक सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया था. सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनका ध्यान रखा जा रहा है.
इसके अलावा स्पेसएक्स ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि, हमारी स्टारबेस टीम लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर टेस्टिंग साइड और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए एक्टिवली काम कर रही है. वहां से आप-पास रहने वाले लोगों के लिए खतरे की कोई बात नहीं है. हम आसपास के निवासियों के अनुरोध करते हैं कि वो इस अभियान के दौरान उस क्षेत्र में जाने की कोशिश न करें.
कैसे हुयी दुर्घटना
लोकल अधिकारियों का इस घटना पर कहना है कि स्पेसएक्स की शिप 36 की स्टैटिक फायर टेस्टिंग के दौरान कैटेस्ट्रॉफिक हो गए, जिसके कारण एक बड़ा धमाका हो गया. इस रॉकेट के फटने के तुरंत बंद अधिकारियों ने सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल को लागू कर दिया और तेजी से सभी कार्रवाई को पूरा करने काम किया जाने लगा. वहां मौजूद किसी भी कर्मी की जान नहीं गई है और सभी लोग सुरक्षित हैं.





