China में तीसरा सीआईएससीई एक्सपो का आगाज़… लांच होंगे 100 से ज्यादा उत्पाद

CISCE: तीसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) 16 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि सीआईएससीई विभिन्न देशों के उद्यमों के लिए संसाधन साझा करने और तकनीक जोड़ने का बड़ा मंच ही नहीं, चीन में उच्च स्तरीय खुलेपन का नया बिज़नेस कार्ड भी है।

उद्घाटन समारोह में 1,100 से अधिक देसी-विदेशी मेहमानों ने भाग लिया और तीसरे सीआईएससीई की पेइचिंग पहल जारी की गई। मेले के दौरान 100 से अधिक उत्पाद लांच होंगे, वर्तमान एक्सपो का विषय साझा भविष्य के लिए दुनिया को जोड़ना है। वर्तमान सीआईएससीई के पूरे प्रदर्शनी कक्ष में पहली बार हरित विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। इससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 1,100 टन से अधिक की कमी आने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह के अलावा, 14 कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। मुख्य अतिथि देश थाईलैंड और अतिथि प्रांत चीन के शानतोंग प्रांत ने संयुक्त रूप से आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया। दुनिया में पहला आपूर्ति श्रृंखला के विषय पर राष्ट्रीय मेला होने के नाते सीआईएससीई दो बार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें…

Swaida में इजरायली हमले की सीरिया ने किया निंदा… सैनिक और आम नागरिक हुए हताहत

दूसरे सीआईएससीई के दौरान 6,700 से अधिक सहयोग के इरादे पर पहुंचे और सहयोग समझौतों व इरादा समझौतों की राशि 1 खरब 52 अरब युआन से अधिक थी। इस बार के सीआईएससीई में 75 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 650 से ज्यादा देसी-विदेशी उद्यम और संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

बिटकॉइन में जबदस्त उछाल, कीमत 1.21 लाख डॉलर के पार

विदेशी प्रदर्शकों का अनुपात पिछले साल के 32 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है। इनमें आधे से अधिक यूरोप और अमेरिका से आते हैं। पिछले एक्सपो की तुलना में अमेरिकी प्रदर्शकों की संख्या में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें…

Pakistan में बाढ़ को लेकर अलर्ट… 17 जुलाई तक सतर्क रहने की चेतावनी

Back to top button