
तमिलनाडु CM का तोहफा, नवजातों को मिलेगी सोने की अंगूठी
Tamilnadu CM Vijay: तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के कल्याण और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ (मामा की सोने की अंगूठी योजना) के शुभारंभ की तारीख घोषित कर दी है।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर 2026 को इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को उपहार स्वरूप एक ग्राम सोने की अंगूठी प्रदान की जाएगी।
सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस तारीख पर अंतिम मुहर लगाई गई। यह योजना सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल रही है, जिसे लागू करने के लिए 23 जून 2026 को सरकारी शासनादेश (GO) जारी किया गया था।





