Beach पर हुआ ‘एयर शो’ या आफत? नेवी जेट की तेज उड़ान से हवा में उड़ने लगीं कुर्सियां…

US Navy Jet Viral Video: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पेन्सकोला बीच पर बुधवार सुबह पर्यटक समुद्र किनारे छुट्टियों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अमेरिकी नेवी जेट बेहद कम ऊंचाई पर बीच के ऊपर से गुजरा। जेट की तेज रफ्तार से उठी हवा ने बीच पर रखा सामान उड़ा दिया और कुछ ही पलों में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना “ब्रेकफास्ट विद द ब्लूज” पब्लिक इवेंट के दौरान हुई। अमेरिकी नेवी के एलीट डेमोन्स्ट्रेशन स्क्वाड्रन ब्लू एंजेल्स का जेट समुद्र तट से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ दिखाई दिया।

हवा में उड़ने लगीं कुर्सियां और छाते
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जेट के गुजरते ही बीच पर रखी कुर्सियां, छाते और टेंट हवा में उड़ने लगते हैं। तेज हवा के झोंके से कई पर्यटक अपने सामान को संभालने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कुछ लोग घबराकर वहां से दूर भागने लगे।

जेट की रफ्तार से पैदा हुए डाउनफोर्स और वेक टर्बुलेंस ने बीच के माहौल को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल दिया। पर्यटकों को समझने का मौका भी नहीं मिला कि आखिर हुआ क्या है।

यह भी पढ़ें…

चलती ट्रेन में ‘सुहागरात’ के बाद अब पूजा-पाठ का वीडियो, विवाद के बाद रेलवे ने दी सफाई

कुछ रोमांचित हुए तो कुछ घबरा गए
इस अनपेक्षित नजारे को देखकर बीच पर मौजूद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ पर्यटक जेट की कम ऊंचाई वाली उड़ान से रोमांचित नजर आए, जबकि कई लोग अचानक तेज हवा और उड़ते सामान को देखकर डर गए।

वायरल वीडियो में कुछ लोगों को चीखते और सुरक्षित जगह की ओर भागते हुए भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

कैमरे के जुनून ने बदल दी पहचान! 3 मंजिला घर बना कैमरे जैसा, बेटों के नाम Canon, Nikon और Epson

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जेट की बेहद कम ऊंचाई वाली उड़ान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद रोमांचक बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि पर्यटकों से भरे बीच के इतने करीब इस तरह की उड़ान कितनी सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें…

अंटार्कटिका का ‘खूनी झरना’… सफेद बर्फ की गोद में बहते लाल पानी के पीछे क्या है पूरी कहानी?

Back to top button