
अखिलेश ने महाकुंभ भगदड़ पर सरकार को घेरा, कर दी इस्तीफे की पेशकश
Mahakumbh Stampede: संसद में आज अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाने साधे. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर सनातन परंपरा तोड़ने का भी आरोप लगाया।
Mahakumbh Stampede: संसद के बजट सत्र का आज (4 फरवरी) चौथा दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने चर्चा की शुरुआत की। अखिलेश ने महाकुंभ हादसे पर 2 मिनट मौन की मांग की। स्पीकर ने इससे इनकार कर दिया। अगर सत्ता पक्ष के मन में अपराध बोध नहीं है तो आंकड़े छिपाए क्यों जा रहे हैं। डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों की मौत की डिजिट नहीं बता पा रहे हैं। खोया-पाया केंद्र ही नहीं मिल रहा है।
‘हादसे में मौत, घायलों के आंकड़े पेश करे सरकार’
अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को दी जाए। महाकुंभ हादसे में हुई मौतों, घायलों के इलाज, दवाइयों, डॉक्टरों, भोजन, पानी, परिवहन की उपलब्धता के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं।”
‘आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए’
सपा प्रमुख ने कहा कि महाकुंभ त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और सच्चाई छिपाने वालों को सजा मिले। हम डबल इंजन सरकार से पूछते हैं कि अगर कोई दोष नहीं था तो आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए?
जब ये जानकारी सामने आई कि कुछ लोगों की जान चली गई, तब सरकार हेलीकॉप्टर में भरकर फूल डालने लगी. ये कहां की सनातनी परंपरा है?’ अखिलेश ने अपने इन दावों के समर्थन में यह भी कहा कि अगर मैं गलत हूं तो अध्यक्ष महोदय आपको अपना इस्तीफा आपको देता हूं.





