Aamir Khan के सौतेले भाई हैदर पाई-पाई को मोहताज, एक्स-वाइफ का छलका दर्द

टीवी एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने अपने पूर्व पति और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की बदहाली पर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) बीमारी और तंगहाली से जूझ रहे हैं हैदर अली।

Aamir Khan Step Brother Hyder Ali Khan: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘बिदाई’ और ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री इवा ग्रोवर ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अपनी दर्दनाक शादी और पूर्व पति हैदर अली खान की मौजूदा बदहाली पर खुलकर बात की है।

हैदर अली खान, आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन की दूसरी पत्नी शाहनाज़ के बेटे (सौतेले भाई) हैं। इवा ने बताया कि 18 दिनों के अफेयर के बाद उन्होंने हैदर से भागकर शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया।

चाल में रहने को मजबूर हैं हैदर

इवा ग्रोवर ने खुलासा किया कि हैदर अली खान गंभीर मानसिक बीमारी सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) से पीड़ित हैं, जिसकी जानकारी उन्हें शादी के वक्त नहीं थी। बीमारी और शराब की लत की वजह से आज उनका जीवन पूरी तरह तबाह हो चुका है।

इवा ने कहा:”आज हैदर की हालत बहुत खराब है। उनके पास अपना कोई घर नहीं है और वे खाने तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कभी कोई उन्हें चाल (Chawl) में रहने की जगह दे देता है तो कभी कोई दोस्त मदद कर देता है। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है। जो हुआ सो हुआ, लेकिन इंसानियत के नाते वह कभी मेरे पति थे। उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो उन्हें सुधारने की जगह शराब देते रहते हैं। मैं बस प्रार्थना करती हूँ कि उन्हें शांति मिले।”

ये भी पढ़े- Ohh My Dog: दिल छू लेगा ‘ओह माय डॉग’ का ट्रेलर, पंकज त्र‍िपाठी ने बिना फीस के किया काम

5 साल का दर्दनाक घरेलू हिंसा

इवा ने अपने शादीशुदा जीवन के खौफनाक पन्नों को पलटते हुए बताया कि शादी के महज़ तीसरे दिन से ही हैदर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इवा के मुताबिक, हैदर को गंभीर गुस्सा और शक करने की बीमारी थी। वह अक्सर भ्रम (hallucinations) में रहते थे और उन पर बेबुनियाद आरोप लगाते थे।

इवा ने रिश्ता बचाने के लिए बच्चे की उम्मीद की, लेकिन बेटी के जन्म के 1 महीने बाद ही उनका रिश्ता पूरी तरह टूट गया। इवा को 10 सालों तक अपनी बेटी से दूर रहना पड़ा, हालांकि वह उसकी पढ़ाई का खर्च उठाती रहीं।

इवा ने बताया कि आमिर खान इस पूरे मामले से और उस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे, क्योंकि हैदर और उनकी बहन ताहिर हुसैन के जैविक (biological) बच्चे नहीं थे। इवा ग्रोवर ने कहा कि इतने अत्याचारों के बावजूद आज जब वह हैदर को इस हालत में देखती हैं, तो उनका दिल भर आता है।

ये भी पढ़े- Awarapan 2 का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर छेड़े दर्द के तार

Back to top button