Bangladesh Violence: प्रदर्शनकारियों की बर्बरता, होटल पर हमला कर 8 लोगों को जिंदा जलाया, जेल से भागे कई आतंकी

Bangladesh Violence: शेख हसीना के देश छोड़कर भागने के बाद बांग्लादेश में हालात बेकाबू हैं। वहां पर काफी हिंसा हो रही है। वहीं, शेख हसीना अभी भारत में ही रुकी हुई हैं। बांग्लादेश की जेल से कई आतंकी भाग निकले हैं।

Bangladesh Government Crisis: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत सामने आई है। यहां जेसोर में सोमवार को एक होटल में आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की जलकर मौत हो गई और 84 लोग घायल हो गए. होटल के मालिक जेसोर जिले के अवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार थे। वहां पर काफी ज्यादा अफरा-तफरी (Bangladesh Violence) का माहौल है। राष्ट्रपति ने कहा कि संसद को भंग करके यथाशीघ्र अंतरिम सरकार बनाने का निर्णय लिया गया है। सेना भी मौजूदा अराजक स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार जल्द से जल्द आम चुनाव कराएगी।

अब तक 300 लोगों की जा चुकी है जान

बांग्लादेश में आगजनी और भड़की हिंसा में कम से कम अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट में सोमवार को ऐसा दावा किया गया. हालांकि, मौत के आंकड़ों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है कि मौत की संख्या 300 है. AFP ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बांग्लादेश की सड़कों पर रविवार को हिंसा हुई. इसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 300 हो गई,

डिप्टी कमिश्नर अबरारुल इस्लाम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ये जानकारी दी है। अस्पताल के एक कर्मचारी हारुन रशीद ने बताया कि कम से कम 84 लोग वहां इलाज करा रहे थे, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मना रहे थे। जश्न के दौरान कुछ लोगों ने चित्तरमोर इलाके में जाबिर होटल में आग लगा दी और उसके फर्नीचर को तोड़ दिया। वहीं, जिला अवामी लीग कार्यालय और शरशा और बेनापोल क्षेत्रों में 3 और अवामी लीग नेताओं के घरों पर उपद्रवियों ने हमला किया।

Back to top button