बांग्लादेश समुद्र तटीय रिसॉर्ट में लगी आग,10 की मौत

Bangladesh Dhaka: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार में  एक समुद्र तटीय रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। आग सुबह करीब 6:30 बजे इनानी इलाके में स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में लगी। यह रिसॉर्ट मरीन ड्राइव पर पटुआरटेक बीच के पास है। दमकल विभाग के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने दोपहर करीब 1:30 बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की।

मिली जानकारी के आनुसार मृतकों में इसरत जहां मलिहा (30), मिलिता मेहजाबीन अल्वी (23), लैला जहां नबिला (27), नफिस्ता मीम (27), फरिहा कबीर (33) और पांच साल का फैजान अहमद शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। परिवार के एक सदस्य अशिकुल इस्लाम ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उनकी पत्नी और परिवार के पांच अन्य सदस्यों की मौत हो गई।

यह तीन मंजिला रिसॉर्ट मुख्य रूप से बांस और लकड़ी से बना था। आग लगने के बाद पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। कॉक्स बाजार दमकल विभाग के उप सहायक निदेशक सैयद मुहम्मद मोर्शेद हुसैन ने बताया कि आग से पूरी इमारत नष्ट हो गई। यह रिसॉर्ट समुद्र तटीय शहर के प्रवेश मार्ग के पास कोलाटोली से करीब 29 किलोमीटर दूर स्थित है। आग लगने के समय रिसॉर्ट में करीब 30 लोग मौजूद थे।

इनमें से चार से पांच लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, बाकी लोगों के ठिकाने और उनकी स्थिति के बारे में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में हादसे में प्रभावित लोगों की पूरी स्थिति जानने के लिए अधिकारियों की जांच अहम है।

Back to top button