Stree 2: बॉलीवुड में भोजपुरिया तड़का, पवन सिंह की आवाज ने मचाया बवाल

Stree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल ‘स्त्री 2’ (Stree 2) का नया गाना आया गया है जिसके बोल है ‘आई नहीं’ और इसे पवन सिंह ने गाया है। ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Stree 2’s new song Aayu Nai: भोजपुरी गानों का खुमार बॉलीवुड में भी कम नहीं है। कई बॉलीवुड सेलेब्स को भोजपुरी गानों की धुन पर नाचते हुए देखा गया है। अब मच अवेटेड फिल्म स्त्री 2 में भोजपुरी गाने का तड़का लगा है। अमर कौशिक निर्देशित स्त्री 2 में सिंगर पवन सिंह ने गाना गाया है, जो अब रिलीज हो गया है। जी हां! श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ में पवन सिंह ने गाया गाया और ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल हैं ‘आई नहीं’ और ये एक आइटम नंबर है। रिलीज के कुछ समय बाद ही इस गाने को 3,832,929 बार देखा जा चुका है।

यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

स्त्री का सीक्वल बड़े पर्दे पर आग लगाने वाला है। सारेगामा म्यूजिक ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसमें पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक सचिन -जिगर ने दिया है। बात गाने में किए गए डांस की करें तो इस कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है।

दिनेश विजन निर्मित फिल्म स्त्री 2 का दूसरा गाना आई नहीं (Aayu Nai) रिलीज हो गया है। गाना आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने ‘खेतों में तू आई नहीं’ गाने की एक-एक बीट पर अपने जलवे दिखाये हैं। गाने में पंकज त्रिपाठी के साथ अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। इस मजेदार गाने में कॉमेडी भी है और हॉरर भी। पंकज त्रिपाठी ने जगह-जगह कॉमेडी का तड़का लगाया है और आखिर में स्त्री का डरावना पल दिखा। 

Back to top button